Wednesday, January 5, 2011

अंदाज़-ए-बयाँ

कभी  दिल  बहलाने  का  मन  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
कोई  नया  किस्सा सुनाने  का  दिल  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
दुनिया  में  वक़्त  कहाँ  है  किसी  के  पास  फिर  भी 
नए  दोस्त  बनाने  का  दिल  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
यूँ  तो  अब  नींद  से  भी  मुलाकात  कम  ही  होती  है 
ख़्वाब  नए  सजाने  का  मन  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
मंज़िल  पाने  की  तमन्ना  दिल  में  भर  रखी  है 
 वक़्त  राहों  पे  बिताने  का  मन  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
ना  जाने  कितनी  ख्वाहिशे, हसरतें  पाल  रखी  हैं 
एहसास  यूँ  जताने  का  मन  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
रोज़  ही  खुशियों और  गम  से  भेंट  होती  रहती  है 
दोस्तों  से  जताने  का  दिल  किया  तो  यहाँ  आ  गए 
चाहता  हूँ  सभी  मिलजुल  के  रहे, नेक  बने 
 इंसानियत  निभाने  का  मन  किया  तो  यहाँ  आ  गए 

Tuesday, January 4, 2011

Happy New Year 2011

नया  साल  नयी  उमंग ...नयी  ख्वाहिशों  की  नयी  तरंग 
नया  वक़्त  है  नया  हर  पल ..अरमानों  की  नयी  फसल 
आशाओं  ने  खोले  नए  पर ...मंज़िल  नयी  वही  हमसफ़र 
राहें  नयी  नए  रहगुजर ...बेफिक्री  में  भी  रखी सबकी  खबर 
अब  तक  जो  ना  पाया  उसे  पाने  की  आरज़ू  है 
जो  कुछ  भी  है  अपना  उसे  संजोने  की  जुस्तज़ू  है 

Sunday, December 5, 2010

अंदाज़=ए बयाँ

ज़ेहन में दूर तलक, कितनी छितरी यादें
यहाँ वहां-कहाँ कहाँ बिखरी बिखरी यादें
अतीत के धुंधले पन्नो की, किताब जब खुल जाती है 
सब कुछ साफ़ नज़र आता है, हर तस्वीर सी धुल जाती है
वो भूले बिसरे पल, वो अतीत का गुज़रा कल
वक़्त के कापते होठों कि जुबानी, दिल में गहरे घुल जाती है

क्या क्या था जो अपना था, आज लगे सब खोया है 
अब ख़्वाब रहे ना नींद रही, जब ख़्वाब सजे तब सोया है
गम तिनका तिनका जुड़ता गया, अब कतरा कतरा रोया है
दिल का दर्द पिघलता है, यूँ अश्कों से आज को धोया है

हम याद वो लम्हें करते हैं, जिनसे ना अब कोई नाता है
पर वो जुड़े हुए हैं दिल से यूँ कोई और ना दिल को भाता है
कभी वक़्त को हमने तवज्जो न दी, अब वक़्त समझ न आता है
कभी प्यार में अश्क बरसते थे, अब इश्क़ में दिल जल जाता है
कभी महफ़िलें ठुकराया करते थे, अब दिल हर पल तन्हा पाता है
कभी खामोश जुबां सब कहते थे, अब सूनापन खुद गाता है

इस इश्क़ कि धड़कन में कितने ही गीत बसे हैं
इन काले गहरे नयनन में कितने ही अतीत बसे हैं
आज हमारा साथ तो है, कल का क्या होगा किसने जाना
खुद का जहाँ बनायेंगे या इस जहाँ में ही रम जायेंगे
बात हमारी कहने को कोई तो आवाज़ उठाएगा 
साथ हमारा देने को कोई तो हाथ बढ़ाएगा
खुद बदलेंगे, या बदलेगा समय, इस ललकार को है अब हमने ठाना
हम वक़्त के साथ या आगे-पीछे, इस संशय को है हमें मिटाना
उम्मीदों कि शमां जलाने को, हम सबको है अब खुद को जलाना
हमसे ही रौशन होगा ये जहाँ, विश्वास ये है अब हमको दिलाना


Monday, October 11, 2010

ग्लोबल वार्मिंग

इस कदर ग्लोबल वार्मिंग का हो रहा है असर, आँख से धुआं धुआं निकल रहा है आजकल
उधर ग्लासिएर्स कि बर्फ है पिघल रही, इधर मेरा दीवाना दिल जल रहा है आजकल
उधर ओजोने कि लेएर कि हो रही है भरी छाती, इधर ज़ेहन में यादों कि परत परत उधर रही
उधर सागरों के जल में तीव्र वृद्धी हो रही है, इधर सूखे एहसासों कि बेल मुरझा के मर रही.
 

Friday, October 8, 2010

हकीक़त

पलकों कि कोरों पे तैरते कई  ख़्वाब
हकीक़त कि चट्टान से जब टकराया सैलाब
हलचल उठी और सब ढह सा गया 
आँखों से रिसता रह गया बस आब ...बस आब
 

एहसास

कुछ ख्वाहिशे इतनी ऊँची उठी, धुएं कि तरह हवा में खो गयी
कुछ ख़्वाब भी इतने रहे अनदिखे, आँखें जगी उम्मीदें सो गयी
कुछ एहसास इतने रहे अनछुए से, साँसें जमीं धड़कन बढ़ी और खता हो गयी
कुछ दर्द दिल में यूँ  पिघलने लगा, आँखें मुंदी और पलकें रो गयी 
कुछ याद ज़ेहन में ऐसे जगी, रूह की गहराईयों में  उतर सी गयी
हर लम्हा हर पल एहसास साथ चलते रहे, पूरी दास्ताँ नज़रों के आगे गुजर सी गयी

अहसास-ए-तन्हाई

ख़्वाब सारे टूटकर बिखरे कहीं, नींद भी इन आँखों में अब बसती नहीं
हर सांस में बस खालीपन है भर रहा, अहसास-ए-तन्हाई मुझे डसती रही
किससे भला हम कह दें अपने दिल का हाल, कौन है इस दिल के अब इतना करीब
ख़्वाब में तो जन्नतें है सजा रखी हमने, फिर दिल का कोना कोना क्यूँ इतना गरीब !