Sunday, December 5, 2010

अंदाज़=ए बयाँ

ज़ेहन में दूर तलक, कितनी छितरी यादें
यहाँ वहां-कहाँ कहाँ बिखरी बिखरी यादें
अतीत के धुंधले पन्नो की, किताब जब खुल जाती है 
सब कुछ साफ़ नज़र आता है, हर तस्वीर सी धुल जाती है
वो भूले बिसरे पल, वो अतीत का गुज़रा कल
वक़्त के कापते होठों कि जुबानी, दिल में गहरे घुल जाती है

क्या क्या था जो अपना था, आज लगे सब खोया है 
अब ख़्वाब रहे ना नींद रही, जब ख़्वाब सजे तब सोया है
गम तिनका तिनका जुड़ता गया, अब कतरा कतरा रोया है
दिल का दर्द पिघलता है, यूँ अश्कों से आज को धोया है

हम याद वो लम्हें करते हैं, जिनसे ना अब कोई नाता है
पर वो जुड़े हुए हैं दिल से यूँ कोई और ना दिल को भाता है
कभी वक़्त को हमने तवज्जो न दी, अब वक़्त समझ न आता है
कभी प्यार में अश्क बरसते थे, अब इश्क़ में दिल जल जाता है
कभी महफ़िलें ठुकराया करते थे, अब दिल हर पल तन्हा पाता है
कभी खामोश जुबां सब कहते थे, अब सूनापन खुद गाता है

इस इश्क़ कि धड़कन में कितने ही गीत बसे हैं
इन काले गहरे नयनन में कितने ही अतीत बसे हैं
आज हमारा साथ तो है, कल का क्या होगा किसने जाना
खुद का जहाँ बनायेंगे या इस जहाँ में ही रम जायेंगे
बात हमारी कहने को कोई तो आवाज़ उठाएगा 
साथ हमारा देने को कोई तो हाथ बढ़ाएगा
खुद बदलेंगे, या बदलेगा समय, इस ललकार को है अब हमने ठाना
हम वक़्त के साथ या आगे-पीछे, इस संशय को है हमें मिटाना
उम्मीदों कि शमां जलाने को, हम सबको है अब खुद को जलाना
हमसे ही रौशन होगा ये जहाँ, विश्वास ये है अब हमको दिलाना


Monday, October 11, 2010

ग्लोबल वार्मिंग

इस कदर ग्लोबल वार्मिंग का हो रहा है असर, आँख से धुआं धुआं निकल रहा है आजकल
उधर ग्लासिएर्स कि बर्फ है पिघल रही, इधर मेरा दीवाना दिल जल रहा है आजकल
उधर ओजोने कि लेएर कि हो रही है भरी छाती, इधर ज़ेहन में यादों कि परत परत उधर रही
उधर सागरों के जल में तीव्र वृद्धी हो रही है, इधर सूखे एहसासों कि बेल मुरझा के मर रही.
 

Friday, October 8, 2010

हकीक़त

पलकों कि कोरों पे तैरते कई  ख़्वाब
हकीक़त कि चट्टान से जब टकराया सैलाब
हलचल उठी और सब ढह सा गया 
आँखों से रिसता रह गया बस आब ...बस आब
 

एहसास

कुछ ख्वाहिशे इतनी ऊँची उठी, धुएं कि तरह हवा में खो गयी
कुछ ख़्वाब भी इतने रहे अनदिखे, आँखें जगी उम्मीदें सो गयी
कुछ एहसास इतने रहे अनछुए से, साँसें जमीं धड़कन बढ़ी और खता हो गयी
कुछ दर्द दिल में यूँ  पिघलने लगा, आँखें मुंदी और पलकें रो गयी 
कुछ याद ज़ेहन में ऐसे जगी, रूह की गहराईयों में  उतर सी गयी
हर लम्हा हर पल एहसास साथ चलते रहे, पूरी दास्ताँ नज़रों के आगे गुजर सी गयी

अहसास-ए-तन्हाई

ख़्वाब सारे टूटकर बिखरे कहीं, नींद भी इन आँखों में अब बसती नहीं
हर सांस में बस खालीपन है भर रहा, अहसास-ए-तन्हाई मुझे डसती रही
किससे भला हम कह दें अपने दिल का हाल, कौन है इस दिल के अब इतना करीब
ख़्वाब में तो जन्नतें है सजा रखी हमने, फिर दिल का कोना कोना क्यूँ इतना गरीब !

पिघलता दर्द

ख्वाहिशों का है धुआं उड़ गया, यादों कि कुछ राख बाकी  है
उम्मीदें पतझड़ में बिखर गयी, अरमानों कि बस शाख बाकी है
ख्वाबों का सूखा सा पद गया, आँखों में बस सेहरा बसा है
दर्द पिघलता दिल दरिया में, सिर्फ़ ग़मों का कुहरा बाकी है 

Thursday, June 24, 2010

तुम बिन



तुझ  को  नहीं मालूम पर तुझ में कुछ खास है
तुम बिन ना जाने क्यूँ हर पल लगे यूँ उदास है
तुम से ही है मेरा जहाँ रौशन ये दोस्त
तू ही तो है जो मेरी इस रूह का एहसास  है
तू दूर है इन दूरियों में कहने के लिए
पर ये मेरी ज़िन्दगी हर लम्हा तू दिल के पास है

Thursday, May 6, 2010


उसकी  आँखों  में  मुझे  दिखता  अब  वो  प्यार  नहीं
क्यूँ  है  लगता  ये उसे  मुझ  पे  अब  ऐतबार  नहीं
हर  राह साथ चलने  के  किये   थे  वादे   हमने
ऐसे   भूला   की   उसे   याद   भी   अब  वो  करार   नहीं
उसका  साथ   देने   को  नया  कारवां  मिल  गया  होगा
ऐसा  लगता  है  उसे  मेरे साथ  की  अब  दरकार  नहीं
साथ हैं गुज़ारे हमने इतने खुशनुमां  लम्हें
कैसे ये दिल भला कह दे कि अब  वो मेरा यार नहीं
हर  साँस  में  तेरी  खुशबू  महसूस  करता  हूँ  मैं
गर  तू  कहे  इक बार  तो साँस  लेना  भी  छोड़  दूं
तेरी  नज़र  के  ऐतबार  पे  काट  दी  ये  ज़िन्दगी
तू  नज़रें  तो  फेर  ले  अपनी  आंखें  फोड़  दूं
यूँ  तो  दिल  के  बचपने  से  तंग  हैं  हम  बहुत
पर  ये  इतना  भी  नादाँ  नहीं  की  इसे  यूँ  तोड़  दूं
तेरे  रास्तों  पे  कदम  खुद  बा  खुद  मुड़ते  रहे
ना  हो  तुझको  गवारा  तो  अपनी  हर  राह  मोड़ दूं
इश्क़  किया  है  तुझसे  पर  बदले  में  ना  कुछ  माँगा
तू  माँग  के  तो  देख  तेरे  लिए  ये  इश्क़  भी मैं  छोड़  दूं

एक  कश्ती  और  हाथ  में  पतवार  हो
फिर  नहीं  डर  कैसी  भी  मझधार  हो
चीर  देंगे  हम  समंदर  का  भी  सीना
चाहे  क्यूँ  ना  प्रलय  की  ही  बौछार  हो

नाप  लेंगे  हम  समंदर की भी  गहराई
पर  तेरी  आँखों  की  न  कुछ  थाह  हमको
एक  नज़र  जी  भर  के  तुझको  देख  लूं  बस
फिर  नहीं  कोई  किसी  से  भी  चाह  हमको
तेरे  इश्क़  में  खुद  को  ही  हम  भूले  हैं  बैठे
फिर  भला  कैसे  किसी  की  हो  परवाह  हमको
तेरे  मकाँ  के  पास  से  जो  है  गुजरती
बस  नज़र  आती  वही है  बस  राह  हमको
यूँ  तो  खुशियों  के भी  पल  आये बहुत  थे
पर  क्यूँ  सुनाई  देती  है  बस  कराह  हमको
तेरे  दिल  में  कुछ  भी  है  नहीं  मेरे  लिए
जानता  हूँ  फिर भी  क्यूँ  है  ये  आह  हमको
तूने  अपने  दिल  में  ही  न  बसाया  मुझको
अब  भला  मिलेगी  कहाँ  कोई  पनाह  हमको
हमने  जिसको  भी  है  चाहा  आज तक वो  ना  मिला
ऐसी  फूटी  तकदीर  की क्यूँ  है  डाह  हमको
मेरी  तकदीर  में  तेरी  कमी  ही  लिखी  है
वक़्त  ने  हर  लम्हा  दी  ये  सलाह  हमको
दिल को था समझाया कितना  पर ये माना ना 
था नसीब में ये क्यूँ लिखा ये गुनाह हमको 



ये  जो  नयन  हैं  तेरे , कितनों  के  चैन  चुराए  हैं
इन  की  गहराइओ में  तूने , सारे  दिन  रैन  छिपाए  हैं
कभी   ये  चमकते  से  लगते  हैं ,तब  हर  ख़ुशी  इनमे  दिखती  है
कभी  इनके  सूनेपन  में  क्यूँ  मुझको , एक  बेबसी  सी  झलकती  है
ये  तेरी  पलकों  में  छिपी  आंखें , जैसे  दिल  का  ये  कोई  रास्ता  हों
कभी  ठहरी  सी ,कभी  मचलती ,
खामोशियों  में  बयाँ  करती  दास्ताँ  हों
जागी  जागी  सी  ये , सोयी  सोयी  सी  ये ,
हर  लम्हा  हर  पल  खोयी  खोयी  सी  ये
जाने  क्या  ढूढती रहती  हैं  जाने  क्या  पूछती  रहती  हैं
कितने  सवाल  छिपे  हैं  इन   पलकों  की  कालिमा  के  पीछे
कितने  राज़  दबे  हैं  इस  गहरी  सी   लालिमा  के  पीछे
न  सवालों  का  कोई  अंत  है  न  जवाबो  की  कोई  पहल
क्यूँ  लगता  है  तेरी  नज़र  पूछती  रहती   है कुछ  हर  पल 

Friday, April 16, 2010

ज़िन्दगी है   चार   दिन   की  ,हर   ख़ुशी   है  चार   दिन   की 
खुशियों   की   ये   बहती   नदी   है  ,पी   लो  जितना  पी   सकते   हो 
चाँद   लम्हें   है   यहाँ   बस  ,जी   लो   जितना   जी   सकते   हो 
इन  राहों  में  ज़रा   चलना  संभल  कर , ये  दिल ,यहाँ  पे  ज़र्रे  ज़र्रे  में  छिपे  तूफान  बैठे  हैं 
मैं  माथा  भी  टेकूं  तो  तो  कहाँ  टेकुं  बता  मुझको ,यहाँ  तो  हर  गली  में  कितने  ही  भगवान  बैठे  हैं 
भला  बाटूँ  किससे  मैं  अपने  हालेदिल  की  उलझन , यहाँ  तो  हर  दिलों  में  टूटे  से  अरमां  बैठे  हैं 
मदद  के  वास्ते  मैं  आसरा  रखूँ  भी  तो  किसका ,यहाँ  हर  सख्श  के  ज़ेहन  में  छिपे  शैतान  बैठे  हैं 
किसी  को  देखकर  ये  दिल  न  करना  उस  पे  तू  यकीं ,यहाँ  हर  चहरे  के  पीछे  कई  हैवान  बैठे  हैं 
हमारी  बातों  का  तो  जी  भर  के  लुत्फ़  लेते  थे  सब ,अब  हमने  की  फर्म्हिश  तो  बन  बेजुबान  बैठे  हैं 
कभी  किसी  मोड़  पे  ठोकर  से  बहा  उनके  खून  का  कतरा ,हम  उन्ही  राहों  में  आज  भी  लहूलुहान  बैठे  हैं 
नज़र  जी  भर  के  भी  देखूं  तो  देखूं  भला  कैसे ,मेरी  इन  झुकी  नज़रों  में  तो  एहसान  बैठे  हैं 
हमारा  उनका  क्या  रिश्ता   भला  हम  कैसे  बतला  दे ,अकेले  में  तो  मिलते  हैं  भीड़  में  अनजान  बैठे  हैं 
जब  चले  थे  साथ  चले  थे
हाथों  में  डाले  हाथ  चले  थे
न  जाने  कैसा  मोड़  था  आया ,बिन  बताये  तुम  मुड़  गए
आँखों  में  पलकों  के  नीचे ,थे  कितने  सपने  बुने  थे ,आँख  खुली  और  सब  उड़ गए
खुशिया  थी  चारों  ओर , फिर  ग़मों  ने  लगाया  जोर
ना  जाने  किन  लम्हों  में  जीत  गए  गम ,गहरी उदासी  से  हम  जुड़  गए
सुनहरा  सा  जो  एक  ख़्वाब  था , सारे  सवालों  का  छिपा  जवाब  था
यादों  का  था  कारवां  सा , ज़ेहन  में  गहरा  रवां  सा
थोडा  जला,  धीरे  धीरे  पिघला , फिर  उड़  गया  वो  धुआं  सा
ना  जाने  कितने  रंग  दिखा  गया , कितने  से  स्वाद  वो  चखा  गया 
इक  पल  में  साड़ी  खुशियाँ  समेट  ली ,कितने  नए  अरमां  जगा  गया
लम्हा  वो  आया  यूँ  , इस  दिल  को  भाया यूँ
नयी  राह  और  दिशा  देके , ज़िन्दगी  में  छाया  यूँ
दिल  के  एक  घरौंदे  में , यादों  के  दीप  जलाये  हैं
बीते  पल  की  आवाज़े  सुन  सुन , तन्हाई  के  पल  बिताये  हैं
गुज़ारे  वक़्त  को  यूँ  जीते  है , जैसे  रीता  हो  आज  में  वो
आने  वाला  कल  बेहतर  हो ,आस  यही  बस  लगाये  हैं
खुशियों  को  पलकों  में  समेटे ,सुनहरे  से  ख़्वाब  सजाये  हैं

Wednesday, April 14, 2010

haal-e-dil

ज़िन्दगी  ने  तो  बतला  दिया  था
की  क्या  बुरा  है  और  क्या  भला  है
पर  क्या  करूं  कमबख्त  दिल  का  अपने
ये  न  माना  खुद  अपनी  ही  राह  चला  है
दूजो  से  क्या  कोई  शिकवा  शिकायत  करूं
मुझे  तो  मेरी  रूह  ने  ही  फिर  छला  है
धूप  और  आग  से  सदा रखी दूरियां
मगर   अंधेरो  में  भी   दिल  ये  जला  है
गिरकर  सम्भलना तो  दस्तूर  है  यारों
क्यूँ  मेरा  दिल  ही  टूटा  जब  भी  संभला  है 

Saturday, March 13, 2010

तूफानों को आने दो, हम को है कोई डर नहीं .
मौजों पे है मचलना, निकाल ली है  कश्तियाँ.
लगाने दो जोर आँधियों को, साहिल के पार जाना है.
बस लहरें है और पाल है, अब कस  ली हैं मुट्ठियाँ.
खतरों से अब यूँ खेलना आदत में अपनी शुमार है.
डर भला किस बात का, हिम्मत हम में बेशुमार है .

Thursday, March 11, 2010

DOST...!!!

आँखों  में  गहरे  उतर  कर  तो  देखो, दो  पल  को  उनमे ठहर  कर  तो  देखो
छिपा  है  जो  दिल  में  नज़र  आएगा  फिर, न  कोई  दबा  राज़  बच  पायेगा  फिर
राज़-ए - दिल  यूँ ही  बताये  नहीं  जाते, भूली   यादों  के  किस्से  सुनाये  नहीं  जाते
यूँ  दिल की  गहराइयों  में  रहते  दफ़न  ये, मगर  धड़कनों से  छिपाए  नहीं  जाते
दोस्त  दिल  की  धड़कन  होते  हैं, दोस्त  साँसों  की  कम्पन  होते  हैं
दोस्तों  से  भला  क्या   छिपाना, दोस्त  तो  अटूट से   बंधन  होते  हैं

Wednesday, March 10, 2010

Ek Sawaal...???

आज  बगल  में  यादों की  एक  खाट  पड़ी  है
न  जाने  क्यूँ  नींद  इन  आँखों  से  दूर  खड़ी  है
खुशियों  और  गम  की  कसमसाहट  सी  हो  रही  है
शान्त  से  सोये  इस  दिल  में  क्यूँ  बेचैनी  बड़ी  है
" कैसी  यादें  हैं मेरे   ज़ेहन  में  ख़ल रही  हैं
  कैसी  बेचैनी  की  आग  सी साँसों में जल रही  हैं
  कैसी  ख्वाहिशें इन   आँखों  में  पल रही  हैं
  कैसी  शाम ये  इस  दिल  की  यूँही  ढल रही  है
  कैसी शाम   है  ये  राह  की  परछाई  संग  न  चल रही  है
  कैसी  मार  है  वक़्त  की  खुद  रूह  ही  अब  छल रही  है
  क्यूँ  खुशियों  के  दौर  अब  नहीं  मिलते  हैं
  क्यूँ  उम्मीदों  के  फूल  अब  नहीं  खिलते  हैं
  क्यूँ  आँखों  के  दर्द  अब  नहीं  पिघलते  हैं
  क्यूँ  पलको  में  कैद  ख़्वाब  अब  नहीं  मचलते  हैं
क्यूँ  नज़रों  में  अपनापन  सा  अब  दिखता  नहीं
क्यूँ  कोई  अब  अमन  चैन  पे  कुछ  लिखता  नहीं
क्यूँ  बिना  मतलब  के  कोई  किसी  से  मिलता  नहीं
क्यूँ  कोई  ज़ख्म  दूसरों  के  अब  सिलता  नहीं
क्यूँ  दूजे  की  मदद  को  यह  हाथ  हिलाते  नहीं
क्यूँ  अर्थी  को  भी  अब  कंधे  मिलते  नहीं
क्यूँ खामोश  हो जाती है जुबां सच  कहने में
क्यूँ बेबस से हो जाते हैं हम अन्याय सहने में

Monday, March 8, 2010

Ehsaas...!!!


ये  हवा  जो  बह  के  गयी  है 
कानों  में मुझ  से कुछ  कह  के  गयी  है 
किसी  ने  धडकनो  का  संदेशा  है  भेजा 
बात  थी  जो  दिल  में  रह  के  गयी  है |

फिर  से तम्मनाओ  के  पर  फड़फड़|ने लगे,
 फिर  से  वो  बीते  से पल  याद  आने  लगे 
उम्मीदों  की  लौ  जली,  फिर से  एक   रौशनी  सी  हुई, 
फिर  से  सुनहरे  से  ख़्वाब  छाने  लगे |

Saturday, March 6, 2010

DIL... Kambakht


दिल  की  बातों  में  आने  से  ही  है  फ़ायदा 
दिल  को  कुछ  भी  समझाने  से  क्या  फ़ायदा 
दिल  को  आये  पसंद  जो,  दिल  करेगा  वही 
दिल  को  यूँही  बहलाने  से  क्या  फ़ायदा 
जिद्द  पे  आ  जाये  अपनी  तो  ना  किसी  की  सुने 
दिल  को  कुछ  भी  बताने  से  क्या  फ़ायदा 
वो  सही  है  गलत  है  नहीं  कुछ  फर्क  इसको  
दिल  को  एहसास   जताने   का   क्या  फ़ायदा 

main aur chand

मैंने छूना चाहा था  जो  चाँद  को, चाँद  ने  कहा  ज़रा  ठहर अभी
रात  है  अभी  तो  पूरी  जवां, आ  रहा  है  तारों  को  नज़र  सभी
बादलों  के  छाने  का  करो  जतन, वक़्त  बाकी  होने  में  सहर  अभी
क्यूँ  भला  हो  यूँ  उतावले  से  तुम, रात  के  नशे  का  है  असर  अभी
    मैंने  बोला  चाँद आँख  बंद  कर, आएगा  न  कुछ  तुझे  नज़र  अभी
    बादलों  के  इंतज़ार  में  कहीं, बीत  जाये  यूँ न ये  पहर  सभी
    तारों  की  हमे  भला  क्यूँ  हो  फिक्र, उनको  आएगा  नहीं  नज़र  कभी
    वो  भला  किसी  से भी कहेगे कैसे , जाएंगे  वो  टूटकर  बिखर  अभी

Salaah...

दूरियाँ  कितनी भी  हो  पर  फासला  न  होने  दीजिये, राह  कितनी  भी  हो  कठिन  हौसला  न  खोने  दीजिये
मंज़िल  मिले  न  मिले  राहों  पे  चलते  जाईये , ख़्वाब  भी  यूँ  देखिये  की  आँखें  न  सोने  दीजिये
हमसफ़र  न  हो  भले  पर  हमराज़  होने  चाहिए ,इस  मासूम  दिल  को  यूँ  न  तन्हा,  दर्द  ढोने  दीजिये
दिल  के  जज्बातों  को  दिल  में  दबा  कर  क्या  फ़ायदा ,शब्दों  की  दे  परवाज़  उनको, नगमे  पिरोने  दीजिये
यादें  कैसी  भी  हो  एहसास  रखती  है  साथ  वो , बीते  पल  को  कर  के  याद,  पलकें  भिगोने  दीजिये .
वक़्त कैसा  भी  हो  गुजरा  न  किसी  से  शिक़वे   गिले ,गम  की  न  कोई  हो  जगह,  बस  खुशियाँ  सजोने  दीजिये .

Saturday, February 27, 2010

about blog: jeevan yatra

आत्ममंथन  की हवा  का  हुआ  ये असर  है
देखना  इस  चिंगारी  की  आग  कहाँ  तक  उठेगी
धुआँ धुआँ  सा  रौशन  होगा  शमां   फिर
इन  शब्दों  की  लौ  में  ये  दुनिया  जलेगी .

wajah.......

 इस रात   की   सुबह   कभी   तो   होगी  
तेरी   नाराजगी   की   वजह   कुछ   तो   होगी  
बिना   वजह   सिर्फ़   इश्क़   ही   होता   है   
फिर   उसकी   वजह   से   यह   दिल   रोता   है  
इस   दर्द - ए -गम   की    दवा  कुछ  तो  होगी 
तेरी   नाराजगी   की   वजह   कुछ   तो   होगी  
कैसे  बयाँ  करूं  हाल  दिल  का   है  क्या 
अब  सिर्फ़  तन्हाइयों  में  ही  जीता  है  ये 
ज़ख्म  सहता है और दर्द पीता   है  यह 
इस  ज़िन्दगी  से  उबरने  की  दुवा  कुछ  तो  होगी 
तेरी  नाराजगी  की  वजह  कुछ  तो  होगी 

Lamho ke nagme ...


आगाज़  की  कुछ  हमे  न  खबर 
अंजाम  की  न  कोई  है  फिकर  चलता  हूँ  यारों  मैं  अपनी  डगर 
  यूँही  ढलते  रहते  हैं  शामों ए सहर 
ये  हवा यहाँ से  जो  बह  के  गयी  है
कानो  में  मेरे,  कुछ  कह  सी गयी  है
किसी  ने  धडकनों  का  संदेशा  है  भेजा
बात  है  जो  दिल  में वो रह  सी   गयी  है 

Saturday, February 20, 2010

KYUN.........BHALA

क्यूँ   ख़्वाब   टूट  जाते   है , सवरने  से  पहले
क्यूँ लोग छूट जाते हैं , अपना बनने से पहले
क्यूँ लम्हें लूट जाते हैं , वक़्त ठहरने से पहले
क्यूँ   गागर फूट जाते हैं, सागर भरने से पहले
क्यूँ होता है ऐसा सब, कुछ तो बता  ये मेरे  रब

jeevan such

न भर सके वक़्त का मरहम जिसे , ज़ख्म  इतना  भी  गहरा  नहीं  है
न सुन सके तेरे धडकनों  की आहट , ये दिल इतना भी बहरा नहीं है
 नैनो  में  तेरे  ख्वाब  भी   न  आ  सके ,  यूँ  पलकों  का  पहरा  भी  नहीं  है 
क्यूँ  न  भूल  पायेगा  ये  दिल  वो  पल , वक़्त  इतना  भी  ठहरा  नहीं  है

about ME

मैं जब चला रास्ते चल पड़े , मैं जब रुका वक्त ही  रुक गया
छूना चाहा जिस पल भी आसमान , ये ज़मीं कुछ उठी आसमाँ झुक गया
मंजिलों की हमे न फिकर थी कभी , हमने तो राहों से दोस्ती  ही कर ली थी
राहों पे चलते गए, हमसफ़र मिलते गए, ख्वाबों की दुनियाँ नैनों में भर ली थी